
cg24 आज़तक न्यूज :-
दल्ली राजहरा :- आज दल्ली राजहरा शहर के राम मंदिर में बालोद जिला विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति में आज दल्ली राजहरा बजरंग दल का गठन किया गया । आज विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता,आदिवासी नेता देवलाल ठाकुर,जिला मातृ संयोजिका श्रीमती सत्या साहू, दल्ली राजहरा मातृ शक्ति संयोजिका श्रीमती जानकी यादव,सह संयोजिका श्रीमती नन्दा पसीने,विहिप जिला सह मंत्री महेंद्र सोनवानी,बजरंग दल जिला सह संयोजक उमेश सेन की प्रमुख मौजूदगी में नए बजरंगी साथियों को नवीन दायित्त्व दिया गया आज बजरंग दल का नया कार्यकारिणी गठन किया गया ।
जिसमे दल्ली राजहरा शहर बजरंग दल नगर संयोजक – अंकुर सिंघानिया ,सह संयोजक – विक्की जायसवाल
नगर मंत्री- कुनाल कथूरिया,विद्याथी प्रमुख – नितिन सहारे
गौ रक्षा प्रमुख – सागर पंजवानी को नवीन दायित्त्व दिया गया है। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने नए युवाओं को नवीन दायित्त्व मिलने पर बधाई दी व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लौह अयस्क नगरी में आज युवाओं के कंधे पर धर्म समाज की बड़ी जिम्मेदारी मिल रहा है। आप सभी धर्म समाज की मजबूती के लिए काम करे ।
आदिवासी नेेता देवलाल ठाकुर ने भी नए पदाधिकारियों को बधाई दी व हिंदू धर्म संगठन को मजबूत करने की बात कही व अपनी शुभकामनाएं दी इस बैठक में श्रीमती सरस्वती वर्मा, श्रीमती पुष्पा सिंह,श्रीमती प्रमिला पारकर,विजय सिंग,गजेंद्र दास सहित अन्य हिन्दू वादी नेता व सदस्य उपस्थित रहे।



CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904