Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

लूट व चोरी के 01 आरोपी सहित अपचारी बालक पर बालोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही,आरोपी व अपचारी बालक के द्वारा जुगेंरा मोबाईल शॉप का शटर तोड़कर भी की गई है चोरी

cg24 आजतक न्यूज :

  • साईबर सेल एवं थाना बालोद टीम की संयुक्त कार्यवाही।
  • एसएससी परिक्षा से लौटे 02 युवको से हिरापुर मोड के पास सुनसान मे लेजा कर की गई र्थी लूट की घटना।
  • मोबाईल ,पावर बैंक सहित नगदी लूटे थे आरोपी।
  • सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्योें के आधार पर हुई अज्ञात आरोपियो की षिनाख्ती।
  • आरोपी व अपचारी बालक के द्वारा जुगेंरा मोबाईल शॉप का शटर तोड़कर भी की गई है चोरी।
  • बालोद पुलिस द्वारा चोरी के अन्य प्रकरण के संबध में आरोपी से पूछताछ जारी है।
  • बालोद जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्र में हुए चोरी के मामले को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक बालोद श्री सदानंद कुमार के द्वारा आरोपियो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया था। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमति प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्षन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री प्रतीक चतुर्वेदी व उप पुलिस अधीक्षक साइबर सेल श्री राजेष बागडे़ के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी साईबर सेल बालोद निरीक्षक श्री रोहित मालेकर नेतृत्व में एक विषेष टीम तैयार किया गया।
  • प्रकरण क्र.01-
    दिनांक 18.11.2021 को प्रार्थी लोकेन्द्र सिन्हा जुगंेरा स्थित दुकान बूढादेव मोबाईल दुकान का शटर तोडकर 02 अज्ञात चोर द्वारा प्रवेषकर उनके मोबाईल हैण्डसेट,ईयरफोन, मोबाईल कवर चोरी कर फरार हो गये थे। जिस पर थाना बालोद में अपराध क्र 20/2021 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध किया गया। उक्त अपराध में अज्ञात आरोपियो की पतासाजी हेतु विषेष टीम गठित कर भेजा गया था। टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों की मदद से प्रकरण के अज्ञात आरोपियो के संबध में जानकारी प्राप्त कर प्रकरण के आरोपी 01.कुनाल पटेल पिता सुनील कुमार पटेल उम्र 19 साल निवासी वार्ड क्र 02 मरार पारा बालोद थाना बालोद 02. अपचारी बालक जिला बालोद को चोरी के मोबाईल सहित गिरफ्तार किया गया।
    प्रकरण क्र.02-
    प्रार्थी हलेष कुमार सिवाने पिता नारद राम सिवाने पता -पेंवरो थाना गुरूर जिला बालोद के द्वारा थाना बालोद में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है कि दिनांक 18.11.2021 को प्रार्थी व उसके भाई विकास कुमार सिवाने पिता लोमष राम सिवाने एसएससी परिक्षा दुर्ग से देकर वापस जिला अस्पताल बालोद से अपने निवास स्थाना ग्राम पेवरों जा रह थे कि रास्ते मे झालमला के पास उनके मोटरसायकल का पेट्रोल खतम हो गया जिससे वे दोनो मोटर सायकल को पैदल झलमला पेट्रोल पंप जा रह थे कि वही पास 02 युवक एक्टीवा स्कूटी में आये और पेट्रोल दिलाने के नाम से हलेष कुमार सिवाने को बैठा कर हिरापुर तिराहा के पास ले जाकर उसे डराधमका कर उसके साथ मारपीट कर उसके मोबाईल फोन व पावरबैंक नगदी रकम लूट किए फिर दो युवको ंद्वारा उसके भाई विकास कुमार सिवाने के पास जाकर उसे डराधमका कर उसके साथ मारपीट कर उसके मोबाईल फोन व नगदी रकम लूट कर फरार हो गये। जिस पर थाना बालोद में अपराध क्र 21/2021 धारा 392,506,34 भादवि पंजीबद्ध किया गया। उक्त अपराध में अज्ञात आरोपियो की पतासाजी हेतु विषेष टीम गठित कर भेजा गया था। टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों की मदद से प्रकरण के अज्ञात आरोपियो के संबध में जानकारी प्राप्त कर प्रकरण के आरोपी 01.कुनाल पटेल पिता सुनील कुमार पटेल उम्र 19 साल निवासी वार्ड क्र 02 मरार पारा बालोद थाना बालोद 02. अपचारी बालक को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
    उक्त लूट व चोरी के प्रकरण को सुलझाने व आरोपी व 01 अपचारी बालक की गिरफ्तारी में प्रभारी साईबर सेल निरीक्षक श्री रोहित मालेकर , थाना प्रभारी बालोद श्री मनीष शर्मा ,सउनि धरम भूआर्य , प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, आरक्षक विवेक शाही ,आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक पूरन प्रसाद देवंागन आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक आकाष दुबे की सराहनीय भूमिका रही है।
    गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता-
  1. 01.कुनाल पटेल पिता सुनील कुमार पटेल उम्र 19 साल निवासी वार्ड क्र 02 मरार पारा बालोद थाना बालोद (छ.ग.)
  2. अपचारी बालक (छ.ग.)
    जप्त मषरूका –
  • 03 नग मोबाईल फोन, 01 नग पावरबैंेक घटना में प्रयुक्त एक्टीवा क्र0 सीजी 24 पी-9429 ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *