cg24 आजतक न्यूज :- कुसुमकसा क्षेत्र के एक किसान ने आज पत्र सौपकर अपनी आपबीती बताते हुए जिला के बड़े अधिकारियों के नाम पत्र लिखकर मांग की है व कहा है कि धान खरीदी केन्द्र कुसुमकसा मे दिनांक 25,/01/2022 से 29/01/2022 तक परिवार सहित घरना प्रदर्शन करने की सूचना दी किसान तिहार सिंह तारम आत्मज बनिहार सिंह तारम . जाति हलवा ,ग्राम कुसुमकसा का मूल निवासी हूँ । जो कि मेंरी निजी भूमि खसरा न. 1236 रकबा , 0.56 हे. भूमि को न्यायलय तहसीलदार दल्लीराजहरा द्वारा राजरव अभिलेख से गायब करने के कारण मै वर्तमान मे धान बेचने मे असमर्थ हूं। जिसके कारण दिनांक 25/01/2022 से 29/01/2022 तक पूरे परिवार सहित घान खरीदी केन्द्र कुसुमकसा (शिकारीटोला) मे घरना प्रदर्शन किया जावेगा। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी प्रशासन की होगी | दिनांक 29,//01 /2022 तक न्यायलय तहसीलदार दल्लीराजहरा द्वारा मेरी कृषि मूमि खसरा न॑ 1236 रकबा नं. 0.56 हे.पुस्तिका कमांक 222175 में वापस दर्ज नहीं कराने की स्थिति मे दिनांक 30,//01/2022 को मेरे द्वारा आत्मदाह किया जायेगा , जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी |

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904