Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

एसपी बालोद ने किया कंवर पुलिस चौकी व पुरुर सहायता केंद्र का निरीक्षण

वार्षिक निरीक्षण वर्ष 2021 पुलिस चौकी कंवर एवं पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर थाना गुरूर जिला बालोद(छ0ग0)

आज दिनांक 24.01.2022 को पुलिस अधीक्षक जिला बालोद द्वारा पुलिस चौकी कंवर एवं पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर का वार्षिक निरीक्षण किया गया, जिसमें चौकी एवं सहायता केन्द्र के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सर्वप्रथम उप निरीक्षक कैलाश चंद मराई चौकी प्रभारी कंवर थाना गुरूर एवं उनि शिशिर पाण्डये पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय को परेड सलामी दिया गया बाद उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों का टर्न आउट चेक किया गया व कर्मचारियों द्वारा लगाये गये साज सज्जा कीट पेटी निरीक्षण किया गया जिसमें सभी कर्मचारियो का साज सज्जा ठीक प्राया गया और साज सज्जा कीट पेटी बेहतर रखने एवं कीट सामान समय पर लेने की हिदायत दिया गया तथा चौकी एंव पुलिस सहायता केन्द्र पुरू की भवन का साफ सफाई एवं परिसर का निरीक्षण किया गया, चौकी परिसर एंव सहायता केन्द्र पुरूर में पेयजल व्यवस्था फरियादियों के लिए बैठक व्यवस्था का निरीक्षण किया। पुलिस चौकी कंवर एवं पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर के विविध रजिस्टरो का निरीक्षण किया गया। तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सायबर अपराध के संबंध मे आम नागरिकों को जागरूक करने एवं यातायात नियमो का पालन करने व क्षेत्र मे अपराध पर प्रतिबंध लगाने एवं नियमित पेट्रोलिंग कर आम जनता से जुड़कर बेहतर कार्य करने निर्देशित किये तथा चौकी एवं पुलिस सहायता केन्र मे पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों की गुजारिश सुनी गई निरीक्षण दौरान थाना प्रभारी गुरूर श्री डी0 चंद्रवंशी, चौकी प्रभारी कंवर उप निरीक्षक कैलाश चन्द मरई ,पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर प्रभारी उनि शिशिर पाण्डेय, सउनि0 नंदकुमार साहू (एसपी रीडर), सउनि अनित यादव एवं थाने के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *