
cg24 आजतक न्यूज
डौंडीलोहारा- शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला धनगांव में संयुक्त रूप से शाला प्रबंधन समिति का क्षमता विकास प्रशिक्षण आयोजन किया गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के मास्टर ट्रेनर द्वय श्री एल. आर. रात्रे प्रधान पाठक माध्यमिक शाला बटेरा एवं छगन लाल बंसोर प्रधान पाठक प्राथमिक शाला डौंडीलोहारा रहे।
तीन दिवसीय प्रबंधन समिति के कार्यशाला का शुभारंभ अध्यक्ष श्री मोहनलाल रात्रे एवं निराशा बाई मानकर एवं सदस्यों द्वारा मां शारदे की तैलचित्र में पूजा अर्चना कर कार्यशाला प्रारंभ किया गया। मास्टर ट्रेनर मास्टर ट्रेनर छगन बंसोर द्वारा विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन एवं सदस्यों पर चर्चा करते हुए विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव, शाला त्यागी, ठहराव की समस्या पर समिति की भूमिका विद्यालय में विभिन्न मद एवं उनका वित्तीय प्रबंधन शालेय प्रबंधन में समुदाय की सहभागिता, शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009, विद्यालय में संचालित योजना, जेंडर दृष्टिकोण एवं बालिका शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, विद्यालय विकास योजना, पर्यावरण संरक्षण, में समिति भूमिका एवं भागीदारी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए सदस्यों को जागरूक होकर बच्चों के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान देने की बात रखी गई।
कार्यशाला के अंतिम दिवस में संकुल समन्वयक मोहित राम भौसार्य ने विद्यालय समिति सदस्यों के मौलिक अधिकार एवं विद्यालय की जिम्मेदारी पूर्वक कार्य कर विद्यालय विकास में सहयोगी बनने प्रेरित किये। सरपंच तोषण चुरेन्द्र ने प्रशिक्षण के प्रमुख बिंदु में समुदाय की सहभागिता के लिए योजनाबद्ध कार्य कर विद्यालय विकास के लिए अपना भरपूर योगदान देने की बात कही।
उक्त प्रशिक्षण में शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ शिक्षक योगेश लाटेन्द्र, जी आर नागेंद्र टेमेश्वर श्रीवास, धनेश्वरी सोनवानी, बिसम्भर बगमारिया एवं पालक सदस्यगण धन सिंह बर्गे, रिखीराम केराम, झमित पटेल धान बाई मरकाम, चुन्नी साहू सेवाराम मसिया, आग्रहिज चनाप, मलेष पटेल ,सरिता साहू आदि पालक गण उपस्थित रहे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904