Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मुड़खुसरा में मनाया गया परिक्षेत्रीय कर्मा जयंती, परिक्षेत्र बुंदेली के तत्वावधान में हुआ भव्य आयोजन

cg24 आज़तक न्यूज


परिक्षेत्रीय साहू समाज बुंदेली के द्वारा भव्य कर्मा जयंती का आयोजन परिक्षेत्र के ग्राम मुड़खुसरा में किया गया। कलश यात्रा व पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। परिक्षेत्रीय साहू समाज बुंदेली के अध्यक्ष दुलार सिंह साहू ने कार्यक्रम की रुपरेखा पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होरी लाल रावटे, सदस्य जिला पंचायत बालोद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश कुमार सोनवानी, अध्यक्ष, तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा ने की। विशेष अतिथि के रूप राम शिरोमणि तिवारी अंजली फ्यूल्स नाहंदा, पोषण बनपेला उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडीलोहारा, किशोरी साहू प्रमुख सलाहकार तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा, हुमन साहू कार्य कारिणी सदस्य जिला साहू संघ बालोद, श्रीमती अंजनी साहू संयोजक महिला प्रकोष्ठ, राजेन्द्र प्रसाद साहू संरक्षक परिक्षेत्रीय साहू समाज बुंदेली, हेम लाल साहू संयोजक न्याय प्रकोष्ठ परिक्षेत्र बुंदेली, फिरंता राम उईके सदस्य जनपद पंचायत डौंडीलोहारा, अवधेश सुधाकर सरपंच मुड़खुसरा, देव लाल साहू सेवानिवृत्त कर्मचारी, तोरण लाल साहू ग्राम प्रमुख, भूषण लाल चंद्राकर ग्राम पटेल, श्रीमती अहिल्या बाई पूर्व उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा, नारायण साहू पूर्व अध्यक्ष परिक्षेत्रीय साहू समाज बुंदेली उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि होरी लाल रावटे ने सामाजिक एकता व अखंडता पर प्रकाश डाला व समाज को मानव के लिए अतिआवश्यक बताया। तहसील अध्यक्ष रमेश कुमार सोनवानी ने भक्त माता कर्मा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज का नाम रौशन करना है। प्रमुख सलाहकार किशोरी साहू ने समाज में युवा वर्ग की सहभागिता पर जोर दिया और कहा कि समाज में युवाओं की सहभागिता अतिआवश्यक है। इसी तरह अन्य पदाधिकारियों ने क्रमशः सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन दुलार सिंह साहू, अध्यक्ष, परिक्षेत्रीय साहू समाज बुंदेली ने किया व सफल आयोजन हेतु समस्त सदस्यों व पदाधिकारियों की सराहना की। इस अवसर पर संरक्षक राजेन्द्र प्रसाद साहू, दुलार सिंह साहू , किसून लाल साहू, इंद्र कुमार साहू, उर्मिला साहू,दुली चंद साहू, धर्मेन्द्र कुमार साहू,चेतन लाल साहू,संत राम साहू, भगवती साहू,हेम लाल साहू, पदमनी साहू,हमीत साहू,तोरण लाल साहू, पार्वती साहू,अधनी बाई साहू, घनाराम साहू, ताम्रध्वज साहू, हेमनाथ साहू, पार्वती साहू, टेमेश्वरी साहू,भुवन लाल साहू, बहल सिंह साहू, बलियार साहू,गौतम दास,रमेश्वर, कमरू राम, शत्रुघ्न साहू, अंजू साहू, जय सिंह, लवन कुमार, डा मनोज कुमार साहू, कुशल प्रसाद साहू, गजानंद साहू, ऋषि कुमार, बाबूलाल साहू, अनिल कुमार, नरेन्द्र कुमार, लोकनाथ साहू, ललीत कुमार, गौतम साहू, नोहर साहू, अरूण कुमार, शैलेन्द्र कुमार साहू, शिव कुमार साहू, तामेश्वर साहू, यशवंत साहू, संतोष कुमार साहू, डिलेश्वर साहू, डोमन लाल साहू, जनक लाल साहू, जगत राम साहू , पुरषोत्तम साहू, संतोष कुमार साहू, आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी शिवेन्द्र बहादुर साहू, मीडिया प्रभारी तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *