गुंडरदेहीबड़ी खबर
चुनाव से पहले गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक उथल-पुथल शुरू,, कहीं अविश्वास प्रस्ताव तो कहीं पार्टी से इस्तीफा।
गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र में संगठन में प्रतिनिधित्व करने वालों में से दोनों राजनीतिक पार्टी जैसे कांग्रेस और भाजपा में स्थानीय संगठन में जमकर गुटबाजी और कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रहा है ।
आप बने रहे हमारे cg,24. आजतक के साथ परस साहू की खास रिपोर्ट
आज फिर गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेश साहू ने अपने प्राथमिक सदस्य कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया।
इसके पहले पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा के अध्यक्ष रजनी कांत शर्मा ने इस्तीफा दिया था।
अभी अभी हाल ही में इस्तीफा देने वाले में कांग्रेस के दिग्गज व पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने इस्तीफा की शुरुआत की पूरे मामले को लेकर राज्य सरकार एवं स्थानीय जिला कांग्रेस कमेटी को ब्लॉक स्तर में संगठन की गुटबाजी के चलते वह चुनाव के समय में कमर तोड़ कर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की पूछ परख नहीं होने से लगातार कांग्रेस पार्टी में इस्तीफा के दौर शुरू हो गया है इस्तीफा देने वालों नेताओं ने फिलहाल किसी भी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने को लेकर चुप्पी साधे हुए परंतु भारतीय जनता पार्टी से जुड़े बड़े नेताओं ने इस्तीफा देने वालों के संपर्क साध रहे हैं।
गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गुंडरदेही भाजपा मंडल में राजनीतिक वर्चस्व बढ़ाने अपने ही पार्टी की छवि खराब करने में लगे हुए हैं गुंडरदेही नगर पंचायत में पूर्ण बहुमत से बने भारतीय जनता पार्टी समर्थक नगर पंचायत अध्यक्ष को अविश्वास प्रस्ताव से गिराने उनकी भाजपा समर्पित पार्षदों ने ज्ञापन सौंपा है।
अब देखना होगा भाजपा संगठन में सुशासन कहने वाले देश के नंबर वन पार्टी बताने वाले स्थानीय संगठन अपने अध्यक्ष को पद से हटाने के षड्यंत्र रचने वाले को निष्कासित करने के लिए जिला भाजपा से कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।
वर्तमान परिस्थिति को देखा जाए तो कांग्रेस भाजपा दोनों में ही गुटबाजी चरम सीमा पार कर दिए हैं बस अपनी वर्चस्व बढ़ाने एक दूसरे पर थोप रहे हैं जिसका जीता जागता उदाहरण है वर्तमान 1 सप्ताह के अंदर कांग्रेस के तीन पूर्व जिम्मेदार नेता लोग इस्तीफा दे दिए हैं तो वहीं दूसरी ओर भाजपा समर्पित बहुमत के बाद अध्यक्ष को कुर्सी से हटाने उनके ही पार्षद अविश्वास प्रस्ताव लाने में संगठन से लेकर पार्षद तक पार्टी के खिलाफ जाकर हस्ताक्षर किये है।
भाजपा मंडल गुंडरदेही पर बड़ी सवाल
आखिर मंडल के अध्यक्ष के बिना अनुमति के मंडल उपाध्यक्ष कैसे सहमति बना
आखिर मंडल के महामंत्री अध्यक्ष के बिना अनुमति के अविश्वास प्रस्ताव पर कैसे सहमति बना भाजपा समर्पित पार्षदों को बहला-फुसलाकर अविश्वास प्रस्ताव में दस्तखत कराने वाले को संगठन बहुत जल्द निष्कासन करने की तैयारी शुरू कर दी है।
आपको बताना चाहते हैं कि भाजपा समर्पित नगर पंचायत अध्यक्ष को अविश्वास प्रस्ताव लाने में मुख्य रूप से भाजपा मंडल के महामंत्री सेवक महिपाल के पत्नी वर्तमान में पार्षद है तो भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष हरीश निषाद वर्तमान नगर पंचायत गुंडरदेही पार्षद है तो दूसरी ओर गुंडरदेही मंडल में किसान मोर्चा के अध्यक्ष टीकाराम निषाद गुंडरदेही नगर पंचायत में पार्षद है विजय सोनकर जिला किसान मोर्चा के मंत्री हैं वह नगर पंचायत में पार्षद हैं अब तो जिला संगठन से लेकर मंडल तक नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी बचाने में तोड़ जोड़ में लगे हैं नगर में इस बात की चर्चा है नगर पर्याप्त समस्याओं से जूझ रही है और नगर के पार्षद नगर से भूमिगत है,, चुनाव के समय मतदाताओं से किए गए वादे अब तक अधूरा नगर के 2 साल सिर्फ नाली बिजली व रिपेयरिंग कार्य में बीत गए नगर में कुछ तो निजी स्वार्थ के चलते निजी जमीन पर सीमेंटिकरन व लाइटिंग करने की तैयारी में विकास हो रहा है जो जांच का विषय है जो नगर में चर्चा का विषय है अगर निजी स्वार्थ में विकास हो तो भूपेश सरकार के सपना अधूरा रह जाएगा ऐसे में कैसे गड़बो नवा छत्तीसगढ़।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904