
दल्ली राजहरा/डोंडी:- अनु. जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे जी ने कहा मुख्यमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ में दिनांक 10 अगस्त 2019 को दिव्यांग एल्डरमैन के नियुक्ति की घोषणा की गई थी। परंतु आज 3 साल होने के बाद भी डौंडीलोहारा क्षेत्र की विधायिका व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नगर पंचायत चिखलाकसा व डौंडी में अब तक किसी भी दिव्यांग एल्डरमैन की नियुक्ति नहीं की गई है। श्री ध्रुवे ने कहा कि नगर पंचायत डौंडीलोहारा में भी एल्डरमैन की लगग 8 माह मृत्यु होने पश्चात वहां भी अब तक कोई भी नया एल्डरमैन क्यों नियुक्ति नहीं किया गया? नगर पंचायत चीखलाकसा,डौंडी,डौंडीलोहारा में एल्डरमैंनो की नियुक्ति नहीं होने से तीनों नगर पंचायतों में लगभग 4:30 लाख के विकास कार्य नहीं हुआ वह नगर पंचायत को नुकसान हुआ ऐसा तो नहीं कि सत्ता के नशे में चूर डौंडीलोहारा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायिका कहे जाने वाली व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन अनिला भेड़िया के पास एक भी कांग्रेस का कार्यकर्ता ही नहीं है। श्री ध्रुवे ने कहा तीनों नगर पंचायतो में दिव्यांग एल्डरमैनो को व कांग्रेश के कार्यकर्ता को 2000रु प्रतिमाह मानदेय के रूप में मिलना था उस राशि का भी नुकसान हो रहा है जिसके कारण क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता भी दबी जुबान चौक चौराहों पर मंत्री की निष्क्रियता का बखान कर रहे हैं भूपेश ठगेश सरकार के मंत्री भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ठग रहे हैं जिस कारण नगर पंचायतों में विकास के कार्य नहीं हो रहे हैं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904