google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शनिदेव की भव्य शोभायात्रा निकली, 16 को शीला स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव


देवरीबंगला / नर्मदाधाम सुरसुली के प्रांगण में शनिदेव महाराज शीला स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 16 अप्रैल को आयोजित किया गया है। शुक्रवार को नर्मदा मैया समिति, साहू परिवार एवं ग्रामीणों के सहयोग से शनिदेव महाराज की शीला की ग्राम में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सरपंच ऐवनी साहू एवं शिवकुमार साहू ने बताया कि शुक्रवार को आचार्यों द्वारा वेदीपूजन, जलाधिवास, अनाधिवास तथा कलश यात्रा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। शनिदेव शीला का बाजे गाजे के साथ गली भ्रमण हुआ तथा घर घर में शीला पूजन किया गया। शनिवार को शनिदेव जी की प्राण प्रतिष्ठा, महाआरती एवं प्रसादी का कार्यक्रम होगा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मुख्य यजमान निर्मलसिंह साहू व मेघबती साहू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *