अर्जुन्दा cg24 :- छत्तीसगढ़ प्रदेश के इतिहास में पहली बार बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के अन्तर्गत ग्राम डुड़िया के वृक्ष के प्रेमी यशवंत कुमार टंडन के मार्गदर्शन व नेतृत्व में पहली बार शादी समारोह में एक अनोखी पहल देखने को मिली है। ग्राम डुड़िया के वृक्ष प्रेमी यशवंत कुमार टंडन ने अपने चाचा संतलाल देवांगन के शादी का निमंत्रण देने का अनोखा पहल किया है। जिसमें सर्वप्रथम शादी का निमंत्रण देने वृक्ष प्रेमियों ने संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद के गृहग्राम अर्जुन्दा में उनके घर पर जाकर शादी की कार्ड की जगह तुलसी का पौधा भेंट कर शादी का निमंत्रण दिया।
वृक्ष प्रेमी यशवंत कुमार टंडन ने गमले में तुलसी का पौधा लगाकर व गमले में वर व वधू का नाम लिखकर पौधा भेंट कर रहे हैं। वृक्ष प्रेमी ने कहा कि हमारे द्वारा यह किए गए अनोखें पहल से लोगों में पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूकता आएगी व लोगों व आने वाली नई पीढ़ी को एक नया संदेश देगा।
प्राचीनकाल व भारतीय संस्कृति सभ्यता से ही हमारा धरा पेड़ पौधे व वनों से आच्छादित, पल्लवित,सुसोभित है। वेदों में वृक्षों को पूजनीय व देवतुल्य माना गया है। ऋषि मुनियों व संतों का कहना है कि वृक्ष ही धरती मां का गहना है। हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण का संरक्षण करना चाहिए। और पेड़ पौधे वनों, जंगलों व प्रकृति से हो रहें दुर्व्यवहार, अत्याचार व खिलवाड़ के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। भारत के हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है कि वह इस कार्य में अपना योगदान दे।
इस कार्य में वृक्ष प्रेमी यशवंत कुमार टंडन,वर संतलाल देवांगन व ग्रीन कमांडो विरेन्द्र सिंह ने मिलकर सहयोग किया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904