संवाददाता राजेश कौशल

अंतागढ़ : छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 05 से 12 अक्टूबर तक घर-घर भ्रमण कर कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे किया जाएगा, जिसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर केएल चौहान द्वारा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डा. संजय कन्नाौजे को नोडल अधिकारी तथा डिप्टी कलेक्टर डा. कल्पना ध्रुव को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी परिवारों का पूर्ण जानकारी व जागरूकता सुनिश्चित करने के लिए शासन द्वारा निर्देशित किया गया है। इस महत्वपूर्ण अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के मितानीन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, बहुउददे्शीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सीएचओ, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के मैदानी अमलो के द्वारा विकासखण्ड के सभी परिवारों का शतप्रतिशत कव्हरेज के लिए विकासखण्ड स्तर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अभियान के सफल क्रियान्वयन की सम्पूर्ण जवाबदारी सौंपी गई है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904