google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आत्मज्ञान भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित चैतन्य देवियों की झांकी लोंगो के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है।

बालोद- शारदीय नवरात्रि के अवसर पर नवदुर्गा के आध्यात्मिक रहस्य को बताते हुए आमापारा स्थित आत्मज्ञान भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित चैतन्य देवियों की झांकी लोंगो के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। एक के बाद एक चैतन्य देवियां प्रकट होकर जड़ मूर्ति के रूप मंे स्थिर होकर भक्तों को दर्शन दे उन्हें शांति और दिव्यता की अनुभूति करा रही है।


झांकी के दूसरे दिन उद्घाटन के अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पवन साहू जी, के.सी. पवार पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, नगरपालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी जी, मुकेश शर्मा जी , ब्रह्माकुमारीज संचालिका बी.के. विजयलक्ष्मी दीदी जी थे।


भ्राता पवन साहू जी ने चैतन्य झांकी की प्रशंसा करते हुए कहा कि देवी स्वरूप में विराजमान इन बहनों की स्थिरता अनवरत् योग साधना का ही प्रतिफल है। जब यहां पर मेडिटेशन कराया गया तो मै कुछ समय के लिए यह भूल गया था कि चैतन्य झांकी देखने पहुंचा हुआ हूं, एक अलग ही दुनिया की अनुभूति हुई। इसके लिए मै ब्रह्माकुमारी दीदीयों का धन्यवाद करता हूं।


बी.के. विजयलक्ष्मी दीदी ने संस्था के संस्थापक दादा लेखराज(ब्रह्मा बाबा) का परिचय कराते हुए बताया कि बाबा ने अपने तन मन धन को विश्व कल्याण हेतु समर्पित करके हम सबके सामने उदाहरण बने। इसी का परिणाम आज आप सभी देख रहे है कि ब्रह्माकुमारी संस्था पूरे विश्व भर में अपनी निष्काम एवं निःस्वार्थ सेवाएं कर रही है। आप भी अपने तन मन धन एवं जन के माध्यम से सहयोगी बनकर विश्व कल्याण के इस पुनीत कार्य में सहयोगी बन सकते है। आए हुए अतिथियों का भोपसिंह साहू जी ने आभार व्यक्त किए।
उल्लेखनीय है कि यह चैतन्य झांकी प्रतिदिन शाम 7ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक संचालित होगी। तथा 2 अक्टूबर से सात दिवसीय राजयोग शिविर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *