Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर वनांचल के ग्राम नंगूटोला के स्कूली बच्चों को दिया न्योता भोजस्कूली बच्चों को स्कूल बैग, जूता एवं टाॅफी के साथ-साथ दिया अपना आत्मीय स्नेह एवं दुलार, स्कूली विद्यार्थी एवं ग्रामीण हुए अभिभूत


कलेक्टर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर वनांचल के ग्राम नंगूटोला के स्कूली बच्चों को दिया न्योता भोज
स्कूली बच्चों को स्कूल बैग, जूता एवं टाॅफी के साथ-साथ दिया अपना आत्मीय स्नेह एवं दुलार, स्कूली विद्यार्थी एवं ग्रामीण हुए अभिभूत


बालोद, 02 सितंबर 2026
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले में अभिनव एवं शिष्ट परपंरा की शुरूआत करते हुए आज 02 सितंबर को अपना जन्मदिन जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के आदिवासी बहुल ग्राम नंगूटोला के स्कूली बच्चों के साथ मनाया। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर स्कूली बच्चों, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को न्योता भोज भी दिया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के साथ शासकीय प्राथमिक शाला नंगूटोला में जमीन में बैठकर न्योता भोज ग्रहण किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने स्कूली बच्चों के लिए स्वयं प्लेट लगाकर उन्हें भोजन भी परोसा। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के जन्मदिन के अवसर पर स्कूली बच्चों के साथ केक काटा। इस दौरान उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं ग्रामीणों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने विद्यार्थियों को स्कूल बैग, जूता एवं टाॅफी प्रदान कर अपना अपार आत्मीय दुलार एवं स्नेह प्रदान किया। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने स्कूली विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई के संबंध में समझाईश भी दी। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए अच्छी शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। कलेक्टर ने बच्चों को पूरे मनोयोग तथा निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पढ़ाई-लिखाई कर जीवन में उपलब्धि हासिल कर अपने संस्थान, माता-पिता एवं परिवार का नाम रोशन करने को कहा। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष पेंद्रो, जिला शिक्षा अधिकारी श्री दीपक दुबे एवं जिला स्तरीय अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी, शिक्षक-शिक्षिका एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर स्कूली बच्चों, ग्रामीणों एवं अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित होेकर पूरा उत्साह एवं आत्मीयता के साथ जन्मदिन मनाने के लिए सभी को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विनम्र आभार व्यक्त किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *