google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नगर पंचायत डौण्डीलोहारा उप निर्वाचन के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जारी किया आदेश, निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू संचालन की जिम्मेदारी सौंपी
बालोद, 19 नवंबर 2026/
नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में दिसंबर 2026 में होने वाले उप निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय ने आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित कर दी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने निर्वाचन कार्य को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति की है।

जारी आदेश के तहत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डौण्डीलोहारा श्री लवकेश कुमार धु्रव को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। वहीं, तहसीलदार डौण्डीलोहारा श्री हिंसा राम नायक तथा नगर पंचायत डौण्डीलोहारा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री ओम प्रकाश शर्मा को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार की गई इस व्यवस्था का उद्देश्य निर्वाचन संबंधी कार्यों का समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करना है, ताकि उप निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न हो सके।
जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन कार्य से जुड़ी आवश्यक तैयारियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *