google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बीएमएस ने राजहरा अस्पताल में निविदा पर चल रहे एम्बुलेंस सेवा में कार्यरत कर्मियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की

Cg24 आजतक


खदान मजदूर संघ भिलाई के महामंत्री एम पी सिंग ने प्रबंधक सेन्ट्रल गैरेज राजहरा को ज्ञापन सौंपकर
राजहरा अस्पताल में निविदा पर चल रहे एम्बुलेंस सेवा में कार्य रथरत कर्मियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। एम पी सिंग ने आगे विस्तार से बताया कि
ईस निविदा में कार्यरत कर्मियों के द्वारा संघ की जानकारी में
ये बात आयी है कि उक्त निविदा के ठेकेदार द्वारा कर्मियों का शोषण किया जा रहा है। इस
सम्बन्ध में संघ द्वारा पूर्व में भी ज्ञापन देते हुए मामले पर प्रबंधन से विस्तृत चर्चा की गयी
जिसमें आपके द्वारा इस निविदा को सुचारु रूप से चलाने हेतु एवं इस निविदा में कार्यरत कर्मियों के लाभार्थ सुझाव मांगे गए थे। इस तारतम्य में संघ के द्वारा आपके समक्ष निम्न सुझाव एवं मांगें रखते हुए यह आशा की जाती है कि आपके द्वारा इन सुझाव पर त्वरित कारवाई की जावेगी ताकि इस निविदा में कार्यरत कर्मियों के साथ न्याय हो सके-
(1) निविदा में कार्यरत सभी कर्मियों को तत्काल पहचान पत्र/गेट पास दिया जावे।
(2) निविदा में कार्यरत सभी कर्मियों के हाजिरी की उचित व्यवस्था की जावे ताकि एम्बुलेंस में किसकी ड्यूटी है इसकी सही पहचान हो सके। हाजिरी के लिए हाजिरी रजिस्टर की व्यवस्था हो ,और वो भी कार्यस्थल पर हो
जिसमे प्रत्येक शिफ्ट में कार्यरत कर्मी हस्ताक्षर करने के बाद ही ड्यूटी पर जावे।
(3) यह सुनिश्चित की जावे कि राजहरा अस्पताल में कार्यरत कर्मी सिर्फ और सिर्फ राजहरा
अस्पताल के ही एम्बुलेंस में कार्य करे। संघ को यह जानकारी मिली है कि इस ठेके में कुछ कर्मी ऐसे भी हैं जो राजहरा और महामाया के एम्बुलेंस ड्राइवर के रूप में कार्य करते हैं।
(4) ठेकेदार द्वारा इस निविदा में कार्यरत कर्मी श्री नौशाद कुरैशी को निकाले जाने का संघ
विरोध करता है और मांग करता है कि उसे तत्काल काम पर वापस लिया जावे। क्योंकि उसके द्वारा ठेकेदार द्वारा की जा रही भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत की गई थी इसलिए दुर्भावना पूर्ण तरीके से उसका नाम ड्यूटी चार्ट में नहीं डालना और आपरेटिंग आथरेटी द्वारा ईस पर मौन रहना उचित प्रतीत नहीं होता है।
(5) ठेकेदार द्वारा ड्यूटी चार्ट में श्रमिकों को जबरदस्ती 02-04 दिनों की छुट्टी दी गयी है। जिससे ऐसा लगता है कि श्रमिकों के शोषण करने का नया तरीका ठेकेदार ने निकाला है उसपर तत्काल सुधार किया
जावे और यह सुनिश्चित की जावे कि प्रत्येक कर्मी को 25/26 दिन की हाजिरी मिले।
(6) ठेकेदार द्वारा बनाये गए ड्यूटी चार्ट को ऑपरेटिंग अथॉरिटी द्वारा अनुमोदित किया जावे तभी उसकी प्रमाणिकता होगी पहले जैसी लचर व्यवस्था में तत्काल सुधार लाया जाए।
(7) ठेकेदार द्वारा की जा रही मनमानी तत्काल बंद कराया जावे और जो व्यक्ति पहले से ड्राइवर
के रूप में कार्य कर रहा है उसे ड्राइवर ही रखा जावे। संघ की जानकारी में यह बात आयी है कि ठेकेदार द्वारा
कर्मियों को पूरा वेतन नहीं दिया जाता है और मांगने पर या तो उसके जगह
दुसरे को रखने का प्रयास किया जाता है या फिर ड्राइवर को अमानी बना दिया जाता है।(और उसका आपरेटिंग आथरेटी द्वारा किसी तरह का विरोध न करना बहुत सी शंकाओं को जन्म देता है? )
जिसका संघ पूरजोर विरोध करता है।
(8) यह सुनिश्चित किया जावे की इस निविदा में कार्यरत प्रत्येक कर्मी को उसके
पदानुसार/ केटेगरी अनुसार केंद्र सरकार द्वारा तय वेतन मिले उससे कम नहीं।
(9) निविदा में उल्लेखित अन्य सभी नियम/कानून का पालन सुनिश्चित की जावे ।
अंत संघ बीएसपी प्रबंधन का धन्यवाद भी करता है कि संघ द्वारा की गई शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रबंधन ने ठेकेदार को निर्देशित किया कि अपने कब्जे में रखे श्रमिकों का बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड तत्काल वापस करें और ठेकेदार ने लगभग 10 माह बाद एंबुलेंस ड्राइवरों का पास बुक और एटीएम कार्ड वापस किया है।
एम पी सिंग
महामंत्री खदान मजदूर संघ
भिलाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *