google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

22 जनवरी को भाजपा के जिला स्तरीय धरना प्रर्दशन के लिए हुई तैयारी बैठक

Cg24 आजतक

डौंडी लोहारा — भाजपा मण्डल डौण्डीलोहारा द्वारा जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकान्त पवार के अगुवाई में आगामी 22 जनवरी को होने वाले जिला स्तरीय धरना एवम प्रदर्शन के तैयारियों के लिए स्थानीय माँ दन्तेश्वरी मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में आगामी 22 जनवरी को आयोजित जिला स्तरीय धरना एवम प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओ की उपस्थिती सुनिश्चित करने के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा कर सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
तैयारियों के लिए आयोजित इस बैठक में जयेश ठाकुर जिला मंत्री भाजपा , देवेंद्र जयसवाल पूर्व जिला महामंत्री , होरी लाल रावटे जिला पंचायत सदस्य, रूपेश कुमार सिन्हा मंडल अध्यक्ष , दिनेश जैन वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता,दारा सिंह भौसार्य मँडल महामंत्री, यतेन्द देवागन मंडल उपाध्यक्ष ,लता गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष, संदीप जैन संसद प्रतिनिधि , इकबाल अरोड़ा सांसद प्रतिनिधि, सुमेन्द देशमुख मंडल मंत्री , पार्षद गण श्रीमती सुभद्रा टाँडेकर ,माया ठाकुर, रहिमत कोषमा, दशोदा भुवार्य, भाजयुमो नेता पलाश गुप्ता, इस्लाम खान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *