google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक के हड़ताल को मनरेगा संघ ब्लॉक इकाई डौंडीलोहारा का समर्थन

Cg24 आजतक

प्रदेश पंचायत सचिव संघ ब्लॉक इकाई डौंडीलोहारा प्रांतीय आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर आज 26 वे दिन भी हड़ताल स्थल पर डटे हुए हैं ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक संघ के हड़ताल में चले जाने के कारण शासकीय योजना पूरी तरह से ठप पड़ गया है। डौंडीलोहारा ब्लॉक के 120 सचिव अपनी 1 सूत्री मांग 2 वर्ष परिवीक्षा अवधि की समाप्ति पश्चात शासकीय करण करने के संबंध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर अवकाश के दिन भी बैठे हुए हैं सचिवो एवम ग्राम रोजगार सहायकों के क्रमिक भूख हड़ताल का 9वा दिन पूर्ण हो गया है लेकिन शासन प्रशासन द्वारा अभी तक पंचायत सचिव एवम रोजगार सहायक के मांग के सम्बंध में कोई विचार नही किया जा रहा।
पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक के हड़ताल को मनरेगा संघ ब्लॉक इकाई डौंडीलोहारा का समर्थन पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल को समर्थन प्रदान करने मनरेगा संघ ब्लॉक इकाई डौंडीलोहारा समस्त सदस्य उपस्थित हुए और उनके द्वारा सामूहिक रूप से जायज मांगों को पूर्ण कराने हेतु दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल करने का समर्थन पत्र पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक को सौंपा। साथ ही भविष्य में जिला इकाई के निर्देशानुसार विभिन्न माध्यमों के द्वारा आंदोलन का योग करते हैं इस समर्थन करते हैं पंचायत सचिव संघ एवं रोजगार सहायक संघ को आश्वस्त किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *