google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु आवेदन 19 फरवरी तक


बालोद, 25 जनवरी 2021
आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास रायपुर द्वारा आदिम जाति, अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (यथा संशोधित-2016) योजना की कंडिका-11 अनुसार विद्यार्थियों को कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु जिला स्तर पर चयन परीक्षा आयोजित कर चयन किया जाना है। आदिवासी विकास विभाग की उपायुक्त श्रीमती माया वारियर ने बताया कि योजना के अंतर्गत वर्ष 2021-22 में कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु 07 मार्च 2021 को दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि जिले के शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत् अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र अपना आवेदन 19 फरवरी 2021 तक अपने शाला में जमा करेंगे। शाला प्रमुख द्वारा विद्यार्थी के आवेदन का परीक्षण कर 25 फरवरी 2021 तक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करेंगे। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा समस्त आवेदनों की सूची तैयार कर 27 फरवरी 2021 को सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय बालोद के कक्ष क्रमंाक-62 में शाखा प्रभारी के पास जमा करेंगे। उन्होंने बताया कि योजना के संबंध में विस्तृत विवरण विभाग की वेबसाईट ट्रायबल डाॅट सीजी डाॅट जीओवी डाॅट इन में उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *