google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिले में पहली बार महिला स्वसहायता समूह कर रही कड़कनाथ मुर्गीपालन

बालोद: कलेक्टर जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में बालोद विकासखण्ड के ग्राम चरोटा के आदर्श गौठान में गंगा मैया स्व-सहायता समुह की महिलाए कड़कनाथ मुर्गीपालन कर रही है। कृषि विज्ञान केन्द्र बालोद द्वारा स्व सहायता समूह को कड़कनाथ मुर्गीपालन हेतु प्रशिक्षण दिया गया। तत्पश्चात कड़कनाथ मुर्गी के पाॅच सौ नग चुजे एवं आवश्यक सामग्री ड्रिंकर, फीडर, ब्रुडर, फीड इत्यादि प्रदान किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डाॅ. केआर साहू ने बताया कि स्व-सहायता समूह की महिलाएं योजना का लाभ प्राप्त कर उत्साहित है, इससे निश्चित् रूप से महिलाये स्वरोजगार प्राप्त कर आर्थिक रूप से सक्षम होंगी। उन्होंने बताया कि कड़कनाथ मुर्गी की विशेषताओं के कारण अन्य मुर्गियों की तुलना में बाजार में अधिक मांग है। उन्होंने बताया कि भविष्य में गौठान में कृत्रिम रूप से अंडे सेने हेतु हैचरी स्थापित करने की भी योजना है। जिससे समूह की महिलाए अंडे से चुजे निकालकर एवं बेचकर अधिक आय प्राप्त कर सके एवं जिले के किसानों एवं मुर्गीपालकों को कड़कनाथ चुजे, अण्डे एवं मुर्गी की आपूर्ति कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *