google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

32 वाॅं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत शिविर 11 और 12 फरवरी को


बालोद cg24 आजतक


32 वाॅं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 अंतर्गत जिले में परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग बालोद द्वारा 11 फरवरी 2021 गुरूवार को सुबह 11.00 बजे से अपरान्ह 03.00 बजे तक ड्राईविंग लाईसेंस शिविर का आयोजन यातायात कार्यालय जयस्तंभ चैक बालोद में किया जाएगा। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि जिसमें निर्धारित शासकीय शुल्क आॅनलाईन फीस लेकर लर्निंग लाईसेंस का फार्म की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में 12 फरवरी 2021 शुक्रवार को सुबह 11.00 बजे से अपरान्ह 03.00 बजे तक परिवहन वाहनों का फिटनेस एवं चालक/परिचालकों का सुरक्षा प्रशिक्षण व स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *