राशि के अवैध लेन-देन की बात स्टिंग ऑपरेशन में प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर एसडीएम रायपुर ने की कार्यवाही
रायपुर cg24 आजतक
रायपुर के एसडीएम ने हल्का नम्बर 58 ग्राम डंगनिया के पटवारी विजय कुमार साहू और हल्का नम्बर 60 ग्राम भाटागांव के पटवारी भाई लाल अनंत को जमीन नामांतरण एवं राजस्व दस्तावेज को ऑनलाईन करने के एवज में अवैध रूप से लेन-देन का मामला प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की यह कार्यवाही उक्त दोनों पटवारियों के द्वारा शासकीय काम-काज के एवज में अवैध रूप से राशि के लेन-देन एवं भ्रष्टाचार की बात रिकॉर्ड किए जाने का स्टिंग वीडियो क्लीपिंग के अवलोकन के बाद की गई है।
एसडीएम रायपुर द्वारा जारी निलंबन आदेश में इस बात का उल्लेख किया गया है कि उक्त दोनों पटवारियों द्वारा जमीन नामांतरण और दस्तावेज ऑनलाईन करने डिजिटल सिग्नेचर आदि के मामले में अवैध तरीके से राशि के लेन-देन की बात-चीत का मामला स्टिंग वीडियो क्लीपिंग में सामने आया। इसके बाद एसडीएम रायपुर ने दोनों पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब-तलब किया। दोनों पटवारियों का जवाब संतोषप्रद न पाए जाने तथा स्टिंग वीडियो क्लीपिंग में अवैध तरीके से राशि के लेन-देन का मामला प्रथम दृष्टया सत्य पाए जाने पर निलंबन की कार्यवाही की गई। एसडीएम द्वारा ग्राम डंगनिया पटवारी हल्का नम्बर 58 का प्रभार ग्राम सरोना के पटवारी सुरेश कुमार वर्मा को तथा भाटागांव पटवारी हल्का नम्बर 60 का प्रभार मठपुरेना के पटवारी श्री नरेश ठाकुर को अस्थायी रूप से सौंपा गया है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904