
डौंडीलोहारा :- विकासखंड में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सावधानियां बरती जा रही है । इसके साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु के महिला एवं पुरुषों को कोविड-19 का टीकाकरण किया जा रहा है। लगातार विभागीय अधिकारियों के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीणों के द्वारा कई प्रकार के भ्रामक बातें को टीकाकरण के पूर्व रखते हैं जिसे विभागीय अधिकारी सरल भाषा में समझा कर टीकाकरण के लिए राजी करते हैं । एसडीएम ऋषिकेश तिवारी के दिशा निर्देश एवं सीईओ दीपक ठाकुर के मार्गदर्शन में सहायक नोडल अधिकारी गौतम सिन्हा ने गांव गांव जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बड़े सरल एवं सहज भाषा में ग्रामीणों को समझा-बुझाकर टीकाकरण के लिए तैयार करते हैं। एसडीएम ऋषिकेश तिवारी ने कहा कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के महिला पुरुष किसी भी शर्त में टीकाकरण से वंचित नहीं होना चाहिए। टीकाकरण के संबंध में किसी भी प्रकार की कोई भ्रामक व अफवाह फैलाया जाता है तो उसकी सूचना तुरंत नोडल अधिकारी केआर जामुरिया के मोबाईल नम्बर 9893 701457 एवं सहायक नोडल अधिकारी गौतम सिन्हा के मोबाईल नम्बर 9993286793 तथा एसबीएम के समन्वयक गोपाल प्रसाद तिवारी के मोबाईल नम्बर 88 27225998 पर दें। 01 अप्रैल से 45 से अधिक आयु के सभी महिलाओं व पुरुषों का टीकाकरण किया जाना है। असुविधा से बचने के लिए 60 वर्ष से अधिक उम्र के महिला एवं पुरुष टीकाकरण का लाभ नहीं ले पाये हैं तो तुरंत अपने निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उपस्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण करायें। जनपद पंचायत के सीईओ दीपक ठाकुर ने कहा कि कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण से बचने के लिए मास्क एवं सेनेटाइजर का उपयोग करें। दो गज की दूरी बनाकर रखें तथा कोविड 19 के नियमों का पालन करें। ग्राम पंचायत के समस्त सचिवों को 45 वर्ष से ऊपर आयु के सभी महिला पुरुषों को कोविड 19 के बचाव के लिए शतप्रतिशत टीकाकरण कराने निर्देशित कर दिया गया है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904