बेटी के सम्मान में जलने लगे पांच दीप, ‘बेटी है तो कल है’ अभियान को …
Read More »रिश्वत की मांग के कारण चारामा खण्ड शिक्षा कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 निलंबित
उत्तर बस्तर कांकेर 22 नवंबर 2021 खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय विकासखण्ड चारामा में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 आशीष गुप्ता द्वारा विकासखण्ड चारामा के माध्यमिक शाला भिलाई से सेवानिवृत्त प्रधान पाठक श्रीमती शशिप्रभा दुबे से जीपीएफ की राशि निकालने एवं पेंशन प्रकरण तैयार करने के एवज में 28 हजार रूपये रिश्वत की मांग की गई थी, जिसे सेवानिवृत्त प्रधान पाठक के पुत्र विनय दुबे द्वारा सीधे संबंधित के खाते में 28 हजार रूपये ऑनलाईन भुगतान किया गया, जिसकी पुष्टि हो चुकी है।पेंशन प्रकरण तैयार किये जाने में विलंब के संबंध में संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, उनके द्वारा प्रस्तुत कारण बताओ नोटिस का जवाब समाधान कारक नही पाया गया, जिसके कारण कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने सहायक ग्रेड-02 श्री आशीष गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय खण्ड शिक्षा कार्यालय अंतागढ़ नियत किया गया है, निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
Read More »
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904













