कवर्धाशहरकेभीतरऔरपांचकिलोमीटरकीदायरेंमेंकिसीभीप्रकारकीरैली, धरना, जुलुस, सभा, प्रदर्शनकरनेकीअनुमतिनहीं कबीरधाम जिलेके अंदरकिसी भी प्रकारकेरैली, धरना, जुलुस, सभा, प्रदर्शनऔर सांस्कृतिक वअन्यकार्यक्रम केलिएअनुमति अनिवार्य कवर्धा, cg24आज़तक कलेक्टर एवं जिला दण्डाअधिकारी श्री रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि सर्वधर्म समाज प्रमुखों के विशेष अह्वान पर आज कवर्धा शहर में पुनः सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारा और शांति व्यवस्था कायम हो रहे है। कवर्धा शहर में आम जनजीवन को सामान्य लाने के लिए शहर के भीतर लगी कर्फ्यू में सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक राहत दे दी गई है, इससे अब जन जीवन पहले की तरह समान्य होने लगे है। कवर्धा शहर व जिले के भीतर शांति व्यवस्था में पुनः किसी भी प्रकार के व्यवधान उत्पन्न ना हो इसके लिए नगर पालिका परिषद्, कवर्धा एवं उसके पांच किलोमीटर की सीमा के भीतर किसी भी प्रकार की रैली, धरना, जुलुस, सभा, प्रदर्शन करने की अनुमति आगामी आदेश पर्यन्त नहीं होगी। इसके अलावा कबीरधाम जिले के भीतर किसी भी प्रकार की रैली, धरना, जुलुस, सभा, प्रदर्शन, सांस्कृतिक या अन्य कार्यक्रम करने के पूर्व सक्षम अधिकरी (संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी) की अनुमति अनिवार्य किया गया है। बिना अनुमति के रैली, धरना, जुलुस, सभा, प्रदर्शन और सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रम करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। कबीरधाम जिले की सभी सीमाएं आगामी आदेश पर्यन्त सील रहेंगी
Read More »Recent Posts
प्रदेश के 20 जिलों में 22 अक्टूबर को कोरोना का नया मामला नहीं
5 जिलों में सक्रिय मरीजों की संख्या शून्य रायपुर. Cg24आज़तक प्रदेश के 20 जिलों में 22 अक्टूबर को कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला नहीं आया है। इस दिन प्रदेश भर में हुए 22 हजार 076 सैंपलों की जांच में 26 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, गरियाबंद, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, …
Read More »अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए अब तक 5 सांसदों ने अनुशंसा सहित मुख्यमंत्री को लिखा पत्र – अनियमित कर्मचारी महासंघ
छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वाहन पर 7 चरण के आंदोलन के पाँचवे चरण को साकार स्वरूप देने के लिए सक्रिय एवं जुझारू सदस्य अब लगातार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र के अग्रणी जन प्रतिनिधियों, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रमुखों की ओर रुख कर अपने नियमितीकरण के मंजिल को हासिल करने, रास्ता बनाने का कार्य आरंभ …
Read More »
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904