Cg24 आजतक.
मुख्य सचिव श्री आर.पी. मण्डल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत होने वाले ग्रामीण आवासो को छः माह की समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिये है। उन्हांेने कहा है की योजना के तहत स्वीकृत हो चुके सभी ग्रामीण आवासों का निर्माण छः माह के भीतर कर लिया जाना चाहिए। मण्डल ने कहा है की सभी जिलों में स्वीकृत और निर्मित आवासों की जानकारी संकलित की जाए और अधूरे निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। बैठक में अपर मुख्यसचिव वित्त विभाग अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग गौरव द्विवेदी, प्रमुख सचिव वन विभाग मनोज कुमार पिंगुआ, सचिव राजस्व विभाग सुश्री रीता शांडिल्य, और संचालक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एस प्रकाश उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904