Cg24 आजतक
मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य सड़क विकास अभिकरण की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य के विभिन्न स्थानों में स्वीकृत सड़को के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। श्री मण्डल ने सड़को के निर्माण की गुणवता पर निगरानी रखने और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश राज्य सड़क विकास अभिकरण के अधिकारियों को दिये है। बैठक में अपर मुख्यसचिव वित्त अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग गौरव द्विवेदी, प्रमुख सचिव वन विभाग मनोज कुमार पिंगुआ, सचिव लोक निर्माण विभाग सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव राजस्व विभाग सुश्री रीता शांडिल्य, सचिव खनिज संसाधन विभाग अंबलगन पी, सचिव नगरीय विकास विभाग श्रीमती अलरमेलमंगईडी और राज्य सड़क विकास अभिकरण के प्रबंध संचालक संदीपत भास्कर उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904