Cg24 आजतक.
माह जनवरी 1960 में दिल्ली में पुलिस महानिरीक्षकों के सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया, कि वीर पुलिस कर्मियों की स्मृति में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को ‘‘पुलिस स्मृति दिवस’’ के रूप में मनाया जावेगा।
तभी से आज के दिन हम सभी एकत्रित होकर उन वीर पुलिस कमियों का स्मरण करते है और श्रद्धांजली अर्पित करते जिन्होने देष की अखण्डता व एकता की रक्षा करने में अपने प्राणों की आहुती दी तथा देष प्रेम और बलिदान की सवोच्च परम्परा स्थापित की है। यह सभी अमर जवान सदैव हमारे प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे एवं हमें देष प्रेम व कतव्यों का बोध कराते रहेंगे।
21 अक्टूबर ‘‘पुलिस स्मृति दिवस’’ के अवसर पर जिला बालोद में शहीद पुलिस जवानों को याद कर श्रद्धांजलि दी गई एवं उनके बलिदान को नमन किया गया। इसी परिपेक्ष्य में जिला बालोद से जिला बल, छसबल के 33 जवान एवं केन्द्रीय सुरक्षा बल के 02 जवान जो अन्य जिले एवं इकाईयों के पदस्थ होकर शहीद हुये है, उन कुल 35 शहीद जवानों के कुल 85 स्कूल/काॅलेज में, जहां से ष्िाक्षा प्राप्त किये है। उन प्रशिक्षण संस्थानों में श्रद्धांजली कार्यक्रम रखा गया था। शहीदों के श्रद्धांजलि के दौरान स्कूल के प्राचार्य, प्राध्यापक गण, वरिष्ठ नागरिक, गणमान्य नागरिक, स्कूली छात्र/छात्रायें शमिल हुये।





CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904