Cg24 आजतक.
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले प्रतिदिन आ रहे हैं और संक्रमित मरीज ठीक भी हो रहे हैं। धमतरी जिले के गांव परेवा की 90 वर्ष की श्रीमती कोटा बाई भी गत माह कोविड-19 से संक्रमित हुई थी। लेकिन अब पूरी तरह स्वस्थ होकर वापस अपने घर भी आ गईं। उनके रिश्तेदार श्री मोहन लाल धु्रव ने बताया कि वे कुछ दिनों से खाना नही खा रही थी ,जांच कराने पर कोरोना संक्रमित पाई गईंइसलिए उन्हे डाॅ भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में भर्ती कराया गया। 15 दिनों तक इलाज होने के बाद वे ठीक हो गई और अब घर आ गई और बिना किसी की सहायता के दैनिक कार्य स्वयं कर लेती हैं। श्री धु्रव ने बताया कि मेकाहारा में अच्छा इलाज मिलने से उनका पूरा परिवार खुश है और परिवार के सभी सदस्य कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हैं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904