Cg24 आजतक.
उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति बालोद द्वारा संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला (अंग्रेजी माध्यम) आमापारा बालोद हेतु शैक्षिक एवं गैर-शैक्षिक पदों पर रिक्त स्थान की पूर्ति हेतु जारी पात्र सूची में से व्याख्याता हिन्दी, संस्कृत एवं कम्प्यूटर शिक्षक में कार्यानुभव को प्राथमिकता के आधार पर तथा प्रयोगशाला सहायक में प्रावीण्यता के आधार पर 10 नवम्बर 2020 से साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी एवं सचिव उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति आर.एल.ठाकुर ने बताया कि साक्षात्कार हेतु अभ्यर्थियों की सूची विशयवार, साक्षात्कार तिथि, समय एवं स्थान की विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन में अपलोड की गई है तथा कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी के सूचना पटल पर कार्यालयीन समय में अवलोकन किया जा सकता है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904