google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दिल्ली में दबोचे गए दो 2 नाइजीरियन ठग, शहर की महिला को बनाया था शिकार देर शाम मामले का खुलासा हो सकता है।

लाखों की ठगी के मामले में राजधानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रायपुर पुलिस की टीम ने दिल्ली से दो नाइजीरियन ठग को दबोचा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एटीएम कार्ड सहित अन्य सामग्री बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़कर रायपुर पहुंच रही है। वहीं शाम तक पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा करेगी।

शहर की महिला को बनाया था शिकार

शहर की एक महिला ने 7.5 लाख ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने फेसबुक के जरिए दोस्ती कर 7.5 लाख की ठगी की। वहीं आरोपियों के ठिकानों के बारे में पता चलते ही दबिश देकर इडुकी और किस्ट्रोफार को गिरफ्तार किया है। दिल्ली में आरोपियों के बारे में पता चलते ही स्पेशल टीम ​रवाना हुई थी। वहीं अब नाइजीरियन ठग को गिरफ्तार कर पुलिस रायपुर पहुंच रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5-6 ATM कार्ड बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *