Cg24 आजतक :-छत्तीसगढ़ में आज 2048 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 1402 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 14 मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 2646 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। आज 2048 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 15 हजार 413 हो गई है। वहीं अब तक 1 लाख 93 हजार 997 स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 18 हजार 770 हो गई है।
कल 2,048 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 1,402 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 1,93,997 व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 18,770 है।
प्रदेश में जिलेवार मरीजों की संख्या
दुर्ग- 132
राजनांदगांव- 142
बालोद- 119
बेमेतरा- 20
कवर्धा- 61
रायपुर- 227
धमतरी- 64
बलौदाबाजार- 94
महासमुंद- 68
गरियाबंद- 16
बिलासपुर- 129
रायगढ़- 219
कोरबा- 200
जांजगीर- 209
मुंगेली- 26
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 09
सरगुजा- 32
कोरिया- 24
सूरजपुर- 34
बलरामपुर- 32
जशपुर- 33
बस्तर- 32
कोंडागांव- 35
दंतेवाड़- 38
सुकमा- 12
कांकेर- 13
नारायणपुर- 06
बीजापुर- 15