google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य की तैयारियों का किया आकस्मिक निरीक्षण बालोद और गुरूर विकासखण्ड के विभिन्न धान खरीदी केन्द्र पहुॅचे


बालोद cg24 आजतक :-
कलेक्टर जनमेजय महोबे आज बालोद विकासखण्ड और गुरूर विकाखण्ड के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों में पहुॅचकर धान खरीदी कार्य की तैयारियों का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीदी कार्य प्रारंभ होने के पूर्व समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने बालोद विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र करहीभदर, धान संग्रहण केन्द्र जगतरा, गुरूर विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र धनेली और धनोरा का निरीक्षण कर वहाॅ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में साफ-सफाई, चबूतरा, फड़, कम्प्यूटर, कांटा-बाट, पेयजल, बिजली व्यवस्था, बारदाना की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। उन्होंने वहाॅ बारदानों का अवलोकन कर व्यवस्थित रूप से रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को टोकन जारी करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान बेचने आए किसानों को परेशानी नहीं होने दें। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का अनिवार्य रूप से पालन हो तथा केन्द्र में आने वाले लोगों के हाथ धोने हेतु साबुन व पानी हमेशा उपलब्ध रखें। कलेक्टर ने जिले के समस्त धान खरीदी केन्द्रोें के सामने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव, सावधानी व जागरूकता संबंधित फ्लैक्स लगाने के निर्देश जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी को दिए। इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी एच.एल.बंजारे, जिला विपणन अधिकारी शशाक सिंह, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *