केंद्रीय विद्यालय निर्माण के लिए स्थल चयन नही हो पाने से मामला विवादित होते जा रहा है। वही राजनीतिक बयानबाजी व आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो रहा है।
दल्ली राजहरा cg24 आजतक :- नगर के साथ एक बार फिर से छल किया जा रहा है पूर्व से प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय को दल्ली राजहरा नगर के झरन दल्ली के( रकबा) जमीन में बनना तय हुआ था लेकिन कांकेर लोक सभा के सांसद मोहन मंडावी ने अपना नियत साफ करते हुए अधिकारियों को बैठक में आदेश कर दिया है कि केंद्रीय विद्यालय दल्ली राजहरा नगर में न बनाकर बालोद में बनाये जो कि दल्ली राजहरा नगर के साथ सरा सर अन्याय है सौतेला वैवहार है दल्ली राजहरा नगर में केंद्र सरकार का BSP स्टाफ टाउन सिप,रेलवे स्टाफ, CISF कलोनी LIC स्टाफ के साथ साथ अनेको कलोनी है जिसमे केन्द्रीय सरकार का आधीन विभाग है उसके बाद भी केंद्रीय विद्यालय को दल्ली राजहरा नगर से हटा कर बालोद में बनवाने के लिए सांसद के द्वारा अधिकारीओ को आदेश करना गतल है दल्ली राजहरा नगर के जनता ये बर्दास्त नही करेगा खुल कर विरोध करेंगे इस आदेश का पूर्व में भी दल्ली राजहरा नगर में प्रस्तावित दूध संयंत्र को भी बालोद में बनाया गया उस उस समय भी दल्ली राजहरा नगर को छला गया जबकि पूरे बालोद जिले में सबसे अधिक दूध का उत्पादन हमारा दल्ली राजहरा नगर में ही होता है दल्ली राजहरा नगर की आबादी 49 हजार है पूरे कांकेर लोकसभा क्षेत्र में सबसे बड़ा आबादी हमारे नगर का है व पिछले लोकसभा चुनाव 2019 भाजपा के वर्तमान सांसद को 14 हजार से भी अधिक वोट दल्ली राजहरा नगर से मिला था मतलब आज तक किसी भी चुनाव में 14 हजार वोट किसी को नही मिला उसी वोट को आज भूल गए कांकेर लोकसभा के स्थानीय सांसद जबकि मात्र 6 हजार वोट से ही उनकी जीत हासिल हुआ था मतलब साफ है दल्ली राजहरा के वोटर यदि भाजपा के कमल में वोट नही दिए होते और भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता लोग सही काम नही किये होते तो शायद कांकेर लोकसभा का सांसद भाजपा का न बन कर कांग्रेस का बना होता क्या उसी का फल दल्ली राजहरा नगर के जनता को छल के रूप में दिया जा रहा है स्थानीय सांसद जी ।
हम पूरे दल्ली राजहरा के लोग सांसद मोहन मंडावी के आदेश का पूरा जोर विरोध करते है और यदि केंद्रीय विद्यालय दल्ली राजहरा में न बनाकर कहि और बनाया गया तो नगर के जनता व आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता सड़क में उतर कर विरोध करेगा और आने विधान सभा चुनाव 2023 को भाजपा को याद दिलाएंगे ये आदेश व दल्ली राजहरा नगर के साथ छल व सौतेला व्यवहार कैसे होता है।
केंद्रीय विद्यालय य अन्य कोई भी योजना बालोद में लाये हमे कोई शिकवा शिकायत नही लेकिन हमारे नगर दल्ली राजहरा का हक मारकर कही अन्य जगह पर जाए ये सही नही दल्ली राजहरा नगर डौंडी ब्लाक में आता है डौंडी ब्लाक जो बालोद जिले का एक मात्र ब्लाक है जो पाचवी अंनसूची में आता है ऐसे में आदिवासी समाज से ही आने वाले कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मंडावी डौंडी ब्लाक में प्रतावित केन्द्रीय विद्यालय को बालोंद में बनाने का आदेश देने मतलब साफ है आदिवासी समाज के प्रति सही सोच नही रखते स्थानीय सांसद मोहन मंडावी।