Cg24 आजतक.
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी, हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक पूरक परीक्षा 2020 और डीएलएड प्रथम वर्ष मुख्य परीक्षा 28 नवम्बर को प्रारंभ हो रही है। परीक्षा में लगभग 87 हजार छात्र सम्मिलित होंगे।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव प्रोफेसर व्ही.के. गोयल ने बताया कि कोरोना महामारी के मद्देनजर इस वर्ष मान्यता प्राप्त सभी संस्थाओं को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। समस्त परीक्षा केन्द्रों को कोविड-19 महामारी के बचाव के लिए शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा चुकी है। परीक्षा में सम्मिलित छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र संबंधित स्कूलों में भेजे जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त प्रवेश पत्र मण्डल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर अपलोड किए गए हैं। छात्र मण्डल की वेबसाइट से भी अपलोड कर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904