google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आम आदमी पार्टी ने सँविधान दिवस के साथ आम आदमी पार्टी का आठवां स्थापना दिवस मनाया


बालोद cg24 आजतक :-आम आदमी पार्टी ने आज जिला बालोद के बड़े नगर दल्लीराजहरा में लोकतंत्र के महापर्व सँविधान दिवस मनाया गया।और बाबा भीमराव अंबेडकर को याद करते हुय मूर्ति पर माल्यर्पण के साथ बाबा साहब अमर रहे के नारा गूंज उठा,,वही पर सभी ने सँविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। साथ ही पार्टी की स्थापना दिवस के रूप में केक काट कर मनाया गया
आज आम आदमी पार्टी के 8वें स्थापना दिवस पर नगर पालिका उपाध्यक्ष दल्लीराजहरा सन्तोष देवांगन ने कहा कि इतने कम समय मे आम आदमी पार्टी का विस्तार होना अपने आप मे इतिहास है।
वही आप नेता दीपक आरदे ने संगठन विस्तार पर अपनी बात रखते हुए कहा कि अब हम लोगो को गांव-गांव में संघटन को मजबूत करना होगा।
आम आदमी पार्टी के नेता नरायण राव ने कहा लोकतन्र्त की महापर्व सँविधान दिवस पर शुभकामनाएं देते हुये कहा हमे बहुत ही सुंदर लिखित सँविधान मिला है। जिसमे हर वर्ग को समानता का अधिकार प्राप्त है।
आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर बात रखते हुये कहा कि आम आदमी पार्टी आंदोलन की गर्भ से निकली हुई पार्टी है।
पार्टी के हर एक-एक कार्यकर्ता जनता के हर मुद्दों पर खड़ी रहेगी। आम जनता की आवाज बुलंद करेंगे। आम आदमी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित हो कर बालोद से देवेंद्र देशमुख ने पार्टी में प्रवेश किया जो हमेशा जन सेवा का काम करते है छोटे बच्चों को निशुल्क पढ़ाने का काम करते है इस अवसर पर दीपक आरदे , सन्तोष देवांगन , नरायण राव, सुदर्शन पटेल, बालक सींग साहू , डॉ गुमान साहू तेज राम साहू पुरषोत्तम निर्मलकर, चन्दर प्रकाश शर्मा, बड़कू लाल कुशवाहा, देवेंद्र देशमुख बिन्दु रावटे, हीरा लाल कोसरे, बिशेसर सिंहा,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *