Cg24 आजतक
ठंड के कारण कोरोना संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं। इस समय समझदारी इसी में है कि भले ही सामान्य फ्लू के लक्षण लगें फिर भी कोरोना जाच जरूर करानी चाहिए और एंटीजेन टेस्ट निगेटिव आए और फिर भी लक्षण रहें तो आरटी पी सी आर जांच भी आवश्यक हो जाता है। थोड़ी सी लापरवाही के गंभीर परिणाम हो जाते हैं।
डेथ आडिट में भी यह बात प्रमुखता से सामने आ रही है ।
सरगुजा जिले की 60 वर्ष की महिला जिसे हाइपर टेंशन भी था ,को 7 नवंबर को लक्षण नजर आ रहे थे लेकिन उन्होने 14 नवंबर को टेस्ट कराया और पाजिटिव आने पर अस्पताल में भर्ती हुई। मेडिकल स्टाफ के तमाम प्रयासो के बाद भी 18 नवंबर को उनकी मृत्यु हो गई। यह देरी से जांच कराने के कारण हुआ जिससे बचा जा सकता था।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904