
Cg24 आजतक न्यूज़
राज्य शासन द्वारा अमिताभ जैन का मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापना का आदेश आज यहां मंत्रालय से जारी कर दिया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन राजेन्द्र प्रसाद मण्डल मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर 30 नवम्बर 2020 (अपरान्ह) से सेवानिवृत्त होने के फलस्वरूप होने वाले रिक्त पद पर अमिताभ जैन अपर मुख्य सचिव वित्त तथा अतिरिक्त प्रभार अपर मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के पद पर पदस्थ करता है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904