google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर ने बालोद और गुरूर तहसील के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण


आर्द्रतामापी यंत्र से धान की आर्द्रता का कराया माप
धान खरीदी केन्द्रों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराए


बालोद cg24 आजतक.


कलेक्टर जनमेजय महोबे आज समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के प्रथम दिन बालोद और गुरूर तहसील के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बालोद तहसील के धान खरीदी केन्द्र औंराभाठा, सांकरा(क), गुरूर तहसील के धान खरीदी केन्द्र धनोरा, गुरूर और मिर्रीटोला का निरीक्षण कर किसानों द्वारा विक्रय के लिए लाए गए धान का अवलोकन किया। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में कांटा-बाट का निरीक्षण किया। धान खरीदी केन्द्र मिर्रीटोला में अपने समक्ष धान तौलाकर देखा। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र मिर्रीटोला में अपने समक्ष आर्द्रतामापी यंत्र से धान की आर्द्रता का माप कराया। धान निर्धारित मानक के अनुरूप पाया गया। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को कोई असुविधा न होने दें।
कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों में बनाए गए नवीन धान चबूतरों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इससे धान का नुकसान नहीं होगा। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने तथा नियमित हैण्ड सेनेटाईजेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में बारदाना उपलब्ध कराया गया है। लगभग 88 हजार क्विंटल धान खरीदी हेतु टोकन जारी कर लिया गया है। शासन की मंशा के अनुरूप धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से की जाएगी। निरीक्षण के अवसर पर एस.डी.एम. बालोद आर.एस.ठाकुर सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी, जिला खाद्य अधिकारी एच.एल.बंजारे, सी.सी.बी. के नोडल अधिकारी वैदे और समितियों के पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *