देवरीबंगला cg24 आजतक न्यूज:- आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मनकी(सालहे) के धान खरीदी केंद्र में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर के मुख्य अतिथि में धान खरीदी का शुभारंभ कांटा बाट के पूजा अर्चना तथा धान तौल कर किया। किसानों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार किसानों की सुविधा के लिए नवीन धान खरीदी केंद्र तथा आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों का शुभारंभ किया गया है इससे किसानों को खाद बीज एवं ऋण लेने में सुविधा होगी प्रदेश सरकार किसानों की हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून किसानों के लिए घातक है। इन्हें तत्काल निरस्त करना चाहिए। इस अवसर पर आदिम जाति सेवा सहकारी समिति पिनकापार के अध्यक्ष संपत साहू, मन्नूलाल चुरेंद्र, सोसायटी के प्रभारी अधिकारी पीआर धनेंद्र, गिरीश चौधरी, गोरेलाल साहू, युगल किशोर साहू, नरेंद्र साहू, सहायक समिति प्रबंधक अशोककुमार कोमा सहित अनेक किसान उपस्थित थे। सुरेगांव के धान खरीदी केंद्र में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, पिनकापार धान खरीदी केंद्र में जोन कमेटी के अध्यक्ष संजीव चौधरी, खमतराई के केंद्र में सुमन सोनबोईर तथा धान खरीदी केंद्र देवरीबंगला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीवन कश्यप ने धान खरीदी का शुभारंभ किया। बालोद जिले में 127 धान खरीदी केंद्रों में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने खरीदी की शुरुआत की।