
बालोद cg24 आजतक.
प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने आज डौंडीलोहारा विकासखंड के वनांचल ग्राम कोड़ेकसा, कमकापार और ग्राम कर्रेेगाॅव पहुॅचकर नवीन धान खरीदी केंद्रो का लोकार्पण कर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएॅ दी। उन्होंने नवीन धान खरीदी केंद्रो के लोकार्पण के अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों की सुविधा के लिए नवीन धान खरीदी केंद्रो की सौगात दी है। इससे किसानों को धान विक्रय में सुविधा होगी। नवीन सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को समय पर खाद, बीज व ऋण मिलेगा।
मंत्री श्रीमती भेंडिया ने शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही लघु वनोपजों तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी और उसका अधिक से अधिक लाभ उठाने उन्हें प्रेरित किया। मंत्री श्रीमती भेंडिया ग्राम कुदारी और ग्राम खैरकट्टा में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बसंती बाला भेंडिया सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक अनिल लोढ़ा, विकास भेंडिया, विवेक मसीह, एस.डी.एम. ऋषिकेश तिवारी, तहसीलदार रामरतन दुबे और ग्रामीण उपस्थित थे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904