cg24 आजतक.
अर्जुंदा- गुंडरदेही विधानसभा मे भाजपा को गुरुवार को फिर एक बड़ी सफलता मिली! जहां नगर पंचायत अर्जुंदा वार्ड क्रमांक 3 की पार्षद थीनेश्वरी रोमन सोनकर गुरुवार को मण्डल अध्यक्ष प्रणेश जैन के निजी कारणों के चलते बहार होने की वजह से जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु महामंत्री जीतू विश्वास गुप्ता, पवन सोनवर्षा की अगुवाई में भाजपा प्रवेश किया!ज्ञात हो कि जिला योजना समिति का चुनाव जिला कलेक्टर कार्यालय बालोद में सम्पन्न होना था! जिसके लिए दोनों राष्ट्रीय दल निर्दलीय पार्षदों को अपने पक्ष में रिझाने की कोशिश कुछ दिनों से कर रहे थे!जिसके बाद जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु ने जिला संगठन के आलानेताओं से बात कर आज सुबह अपने साथ बालोद लेजाकर जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार,प्रदेश मंत्री राकेश यादव,महामंत्री द्वय प्रमोद जैन,किशोरी साहू, कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह,वरिष्ठ नेता पवन साहू सहित वरिष्ठ नेताओं के समक्ष भाजपा प्रवेश करवाया!राजनीतिक दृष्टिकोण से यह भाजपा के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा सकती है! क्यो की अर्जुंदा नगर पंचायत संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद का गृह नगर है!और नगरीय निकाय चुनाव में थिनेश्वरी रोमन सोनकर कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों की सूची में थी! पर पार्टी से टिकट ना मिल पाने के कारण निर्दलीय चुनाव लड़कर ऐतिहासिक मतो से विजय हासिल की थी!भाजपा प्रवेश के विषय में श्रीमती सोनकर ने कहा कि भाजपा की विचारधारा और माननीय नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर मैंने भाजपा प्रवेश किया है! और आने वाले समय में भाजपा के जनाधार और भाजपा की रीति नीति को आगे बढ़ाने मै सदैव कृत्संकलपित रहूंगी!
इस अवसर पर जिला के समस्त मंडल अध्यक्ष,जिला अंतर्गत आने समस्त निकायों के अध्यक्ष व पार्षदगण नगर पंचायत अर्जुंदा के पार्षद रोशन सिन्हा,चंद्रहास देवांगन,ओसाँभ यादव, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904