बालोद cg24 आजतक.
जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम खुंदनी के किसान पतराम के खेत में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना के तहत् कुंआ निर्माण से उसकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। पतराम ने ग्राम सभा से जानकारी प्राप्त कर अपने खेत में कुआं निर्माण कराने का फैसला लिया। तत्पश्चात् उसके लगभग एक एकड़ 76 डिसमिल खेती के रकबे में से कुछ हिस्सा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना के तहत् कुआं निर्माण कार्य जुलाई 2019 में पूर्ण हुआ। कुंआ निर्माण से अब उसके पास अपने फसलों के सिंचाई के लिए पानी का संसाधन है। कुंआ निर्माण के पहले धान की फसल से तीस हजार रूपए आमदनी प्राप्त करते थे, वहीं कुंआ निर्माण के बाद धान, गेंहू, सब्जी-भाजी आदि की फसल लेकर उसे दो से तीन लाख रूपए की आमदनी प्राप्त हो रही है। अब वह अपने परिवार के साथ बेहतर गुजर-बसर कर पा रहे हैं। मनरेगा के तहत कुआं निर्माण से अब वह अच्छी फसल ले रहा है और उसकी आमदनी में भी वृद्धि हुई है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904