बालोद cg24 आजतक न्यूज़.
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार नवा छत्तीसगढ़ के 02 वर्ष पूर्ण होने पर 13 दिसंबर 2020 को जिले में वर्चुअल मैराथन दौड़ का आयोजन कलेक्टर जनमेजय महोबे के मार्गनिर्देशन में किया जाएगा। वर्चुअल मैराथन दौड़ में सभी नागरिकों को भाग लेने की पात्रता है। कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए वर्चुअल मैराथन दौड़ का आयेाजन किया जाएगा। वर्चुअल मैराथन दौड़ के प्रतिभागी किसी भी एक स्थान पर समूह में एकत्रित नहीं होंगे। प्रतिभागी घर, पार्क, मैदान, रोड या अन्य किसी सुरक्षित स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दौड़ते हुए अपनी कुछ सेकंड का वीडियो व फोटो हैशटैग रुतनदूपजीबीींजजपेहंती के साथ फेसबुक या ट्विटर पर अपलोड कर सकते हैं। फोटो एवं वीडियो को अपलोड करने का समय 13 दिसंबर को प्रातः 06 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है।
वर्चुअल मैराथन दौड़ हेतु 10 दिसंबर तक प्रतिभागी जनसंपर्क विभाग एवं खेल युवा कल्याण विभाग के वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक कर अपना पंजीयन ऑनलाइन कर सकते हैं। प्रथम 300 से 500 पंजीयन कराने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहन हेतु टी-शर्ट वितरण किया जाएगा। इस हेतु डिप्टी कलेक्टर अभिषेक दीवान को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
रजिस्ट्रेशन लिंक के साथ वर्चुअल मैराथन के लिये छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधिकृत लोगों को अधिकृत एवं स्लोगन की तस्वीर ऑनलाइन उपलब्ध है। इच्छुक प्रतिभागी जो मैराथन दौड़ में भाग लेना चाहते हैं, प्रिंट आउट निकालकर अपने किसी सफेद शर्ट में चिपकाकर दिनांक 13 दिसम्बर 2020 प्रातः 06 बजे से 11 बजे तक दौड़ते हुए वीडियो एवं फोटो उपरोक्त हैशटैग के साथ फेसबुक या ट्विटर पर अपलोड कर सकते हैं। वर्चुअल मैराथन दौड़ में प्रतिभागियों को किसी भी परिस्थिति में एकत्रित होना अथवा एक साथ दौड़ना पूर्णतः वर्जित है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904