बालोद जिला मुख्यालय में नए कृषि कानून की प्रतियां जलाकर आम आदमी पार्टी विरोध प्रदर्शन करेगी -घनश्याम चन्दकर आम आदमी पार्टी बालोद
आम आदमी पार्टी के आंदोलन प्रभारी दीपक आरदे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि किसान महासंघ के आह्वान पर 8 दिसंबर को तीन नए कृषि कानून को वापस लेने के मांग पर भारत बंद का ऐलान किया है जिसका आम आदमी पार्टी बालोद समर्थन करते हुए बालोद जिला मुख्यालय में नए कृषि कानून के प्रतियां जलाकर कर विरोध प्रदर्शन करेगी।
उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के नियत से जो तीन नए कृषि कानून को लाया गया है जिसका आम आदमी पार्टी विरोध करती है।
देश भर के किसानों द्वारा कई – कई दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन के बावजूद केंद्र के किसान विरोधी सरकार द्वारा आखिरकार इस बिल को पास किया गया जो दुर्भाग्यपूर्ण है,
इससे यह बात साफ हो जाती है कि केन्द्र की मोदी सरकार को किसानों की जरा भी चिंता नहीं है।
आम आदमी पार्टी यह भी मांग करती है कि देश के किसानों के हित में किसान विरोधी तीनों नए कानून तत्काल वापस लिया जाए।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904