अनुविभागीय अधिकारी (रा.) की अध्यक्षता में आहुत बैठक में कोविड- 19 टीकाकरण के लिये कोल्ड चैन की तैयारियों व कोरोना जांच सैम्पल बढ़ाने के संबंध में कार्ययोजना पर चर्चा की गई।खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ.एस.के.सोनी जानकारी दी कि शासन के निर्देशानुसार प्रथम चरण में विकासखण्ड स्तर कार्यरत सभी शासकीय एवं निजी स्वास्थ्य अमलों का टीकाकरण किया जाएगा। विकासखण्ड के स्वास्थ्य कर्मचारियों/अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़े कर्मचारियों व मितानिनों सहित कुल 802 लोगों का डाटाबेस तैयार किया गया है।
अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बालोद ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 टीकाकरण हेतु विकासखण्ड बालोद में कुल 06 कोल्ड चैन पाइंट स्थापित है।उन्होंने कोल्ड चैन उपकरण में तापमान निगरानी, लाजिस्टिक की उपलब्धता एवं वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने निर्देश दिये। साथ ही नप्रतिनिधियों के सहयोग से नगरपालिका व जनपद पंचायत के अधिकारियों को सैम्पल जॉच बढ़ाने के लिये कर्यायोजना बनाने हेतु निर्देशित किया।विकासखण्ड स्तरीय टॉस्क फोर्स बैठक में श्रीमती रश्मि वर्मा तहसीलदार बालोद, मनोज भारद्वाज नायब तहसीलदार, कु.चॉदनी देवांगन नायब तहसीलदार, कु. सीमा सिंह परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, चम्पेश्वर यदु समाज शिक्षा संगणक जनपद पंचायत, बी.एल.डरसेना राजस्व निरीक्षक, मोहम्मद सलीम सिद्दकी, विजय कुमार यादव सहा.विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बालोद उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904