गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही सरस साहित्य समिति की बैठक दिनाँक 6 दिसम्बर को हास्यकवि गजपति साहू के निवास में सम्पन्न हुआ।बैठक में समिति के सदस्यों ने जनवरी माह में होने वाले पुस्तक विमोचन व सम्मान समारोह की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया।ज्ञात हो कि आगामी 10 जनवरी को अंचल के वरिष्ठ साहित्यकार गजपति साहू की हिंदी,छत्तीसगढ़ी भाषा मे 5 साहित्यिक कृतियों का विमोचन व साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु सरस साहित्य सम्मान व स्व रामसेवक कौमार्य स्मृति साहित्यिक सम्मान साहित्य व कला प्रेमियों की उपस्थिति में प्रदान किया जाएगा।आज के बैठक में उपस्थित साहित्यकारों को आयोजन की सफलता के लिए जिम्मेदारी दी गई।
इस अवसर पर केशव राम साहू,रमेश यादव,कृष्ण कुमार दीप,पुष्कर राज,गजपति साहू,द्रोणकुमार सार्वा,डीगेंद्र साहू आदि साहित्यकारों ने अपनी उपस्थिति प्रदान की।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904