अर्जुन्दा cg24 आजतक न्यूज :- शासकीय भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अर्जुन्दा में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी संजय शुक्ला सर के मार्गदर्शन व नेतृत्व में ब्लू ब्रिगेड के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंय सेवकों ने ग्राम डुड़िया में बच्चों को शारीरिक एवं मानसिक आघात शारीरिक शोषण बच्चे की पिटाई किसी वस्तु से चोट पहुंचाना घर से निकालना काटना जलाना या ज्यादा ही सख्ती से पेश आना उपयुक्त भोजन एवं सुरक्षा प्रदान नहीं करना अपमानित करना अनुचित भाषा का प्रयोग करना यौन शोषण करना अपेक्षा करना इन जैसी होने वाली घटनाओं को लेकर ब्लू ब्रिगेड की टीम के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंय सेवक बच्चों को जानकारी दे कर जागरूक कर रहे हैं। और बच्चों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंय सेवक यशवंत कुमार टंडन ने बच्चों को बताया कि अगर कोई आपको अनुचित ढंग से छूता हो तो उसे रोकें और मदद के लिए जोर से चिल्लाए और उस स्थान की तरफ भागें जो सुरक्षित हो या अन्य लोग हो और आप जिन पर भरोसा करते हैं उसे बताएं यानी माता पिता दादा दादी शिक्षक आदि को इसके बारे में बताएं । और ऐसी घटनाओं को अनदेखा ना करें तुरंत ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर काल कर सहायता प्रदान कर सकते हैं।
इस जागरूकता कार्यक्रम में ब्लू ब्रिगेड के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंय सेवक अनुरोध सिन्हा,युवाकांत सिन्हा,भावेश देशमुख, पामिनी मंडावी,केशमीन निषाद उपस्थित थे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904