स्वास्थ्य मंत्री ने 438 मितानिनों का किया सम्मान, बिलासपुर में मितानिन भवन बनाने की घोषणा की
Cg24 आजतक न्यूज़.


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज बिलासपुर के सिम्स (CIMS) आडिटोरियम में कोविड-19 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली जिले की 438 मितानिनों का सम्मान किया। उन्होेंने इस अवसर पर जिले में मितानिन भवन निर्माण की घोषणा भी की। कार्यक्रम में श्री सिंहदेव ने कहा कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में काम कर रहीं मितानिनें स्वास्थ्य विभाग की बुनियाद है। स्वास्थ्य विभाग की आधारभूत जिम्मेदारियों का निर्वहन मितानिनों द्वारा किया जा रहा है। इनके कंधों पर स्वास्थ्य विभाग अपनी इमारत खड़ी करता है।


स्वास्थ्य मंत्री ने मितानिनों को संबोधित करते हुए कहा कि आप में वह क्षमता है कि आप एक बेहतर, सुरक्षित एवं स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकती हैं। मितानिनों द्वारा लगातार अपने कर्तव्यों का निर्वहन बिना किसी शिकायत के किया जा रहा है। कोविड-19 एवं प्राथमिक स्तर की बीमारियों से निपटने का कार्य मितानिनों से ही प्रारंभ होता है।
कार्यक्रम में बिलासपुर के विधायक शैलेष पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि पिछले 8 महीनों से कोविड-19 महामारी से लड़ने में मितानिनों ने एक सिपाही की तरह अपनी भूूमिका निभाई है। उन्होंने स्वयं एवं अपने परिवार की परवाह नहीं करते हुए बिलासपुर जिले को सुरक्षित रखा है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904