बालोद cg24 आजतक न्यूज.

जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम पटेली में तांदुला नदी पर एनीकट निर्माण से वहाॅ आसपास के क्षेत्र में लोगों को सिंचाई के साथ ही निस्तारी की सुविधा भी मिल रही है। जल संसाधन संभाग बालोद के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि ग्राम पटेली में तांदुला नदी पर 02 करोड़ 60 लाख रूपए की लागत से एनीकट का निर्माण माह फरवरी 2020 में पूर्ण किया गया। उन्होंने बताया कि एनीकट से लगभग 50 हेक्टेयर में किसान स्वयं के साधन से सिंचाई कर सकेंगे। वर्तमान में एनीकट में पूर्ण जल भराव हो चुका है और नदी में लगभग तीन किलोमीटर अपस्कीम में जल भराव हुआ है। जिससे आसपास के गाॅवों में निस्तारी सुविधा उपलब्ध हो गई है तथा क्षेत्र में भू-जल स्तर में वृद्धि हुई है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904