छोटे उद्योग से महिलाओं को मिलेगा रोजगार :- भगवान दास सरपंच

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर पारस साहू गुंडरदेही मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर ग्राम रुदा में छत्तीसगढ़ कुटीर उद्योग समूह से संबद्ध ग्राम रूदा की माॅ दुर्गा महिला स्व-सहायता समूह द्वारा विगत दिनों कुटीर एवं लघु उद्योगों द्वारा निर्मित सामग्रियों की बिक्री केंद्र का शुभारंभ ग्राम- पंचायत रूदा के लोकप्रिय सरपंच भगदास देशलहरे एवं पंच चैतराम अरकरा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर संपन्न हुआ।

इस अवसर पर ग्राम के सदस्य घनश्याम दोहरे, ज्ञानेश्वर बंजारे, रामरतन कोर्राम, मां दुर्गा महिला स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती ममता ठाकुर, सचिव अंजनी मंडावी, सदस्यगण रघुवंतीन कोर्राम, केशर मंडावी, देवंतीन नेताम, इंद्राणी नेताम, विजय मंडावी, तीजन सोनवानी, अनिता अरकरा, यशोदा कश्यप, ईश्वरी अरकरा, पुष्पा अरकरा, सक्रिय महिला रागिनी बारले, दुर्गेश टंडन, बैंक मित्र कविता टंडन एकता सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
उल्लेखनीय बात यह है कि गांव के जो लोग कुटीर उद्योग समूह के इस बिक्री केंद्र से अपने दैनिक उपयोग की चीजों को खरीदेंगे उन्हें मार्केट से कम रेट पर बेस्ट क्वालिटी का सामान उपलब्ध होगा। साथ ही बारह महीने तक नियमित रूप से खरीदारी करने पर तेरहवें माह में औसतन एक माह का सामान बिल्कुल फ्री साल के अंत में समारोह पूर्वक दिया जाएगा। यदि कोई तुरंत लाभ लेना चाहते हैं तो उन्हें पांच प्रतिशत तत्काल डिस्काउंट मिलेगा।
शुभारंभ अवसर पर सरपंच सहित सभी उपस्थित अतिथियों ने महिला स्व-सहायता समूह के इस प्रयास की प्रशंसा की
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904